सतीश उपाध्याय एनडीएमसी के उपाध्यक्ष बने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 सितंबर 2021

सतीश उपाध्याय एनडीएमसी के उपाध्यक्ष बने

satish-upadhyay-ndmc-vice-president
नयी दिल्ली, 31 अगस्त, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के सदस्य और उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। एनडीएमसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ' विदेश मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक के दौरान उपाध्याय को शपथ दिलाई गई।' पिछले सप्ताह जारी गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, उपाध्याय के अलावा, भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव कुलजीत सिंह चहल, पार्टी नेता विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव को भी नगर परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। बयान के मुताबिक, ' नए सदस्यों ने आज शपथ ली।'

कोई टिप्पणी नहीं: