मधुबनी : जिले के दिव्या का चयन सीनियर टीम कैम्प में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

मधुबनी : जिले के दिव्या का चयन सीनियर टीम कैम्प में

madhubani-divya-selected-for-bihar-camp
मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ की सिनियर महिला क्रिकेट खिलाड़ी दिव्या भारती का चयन , बिहार क्रिकेट संघ के सिनियर महिला क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है ।  बीसीसीआई के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सिनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के उद्देश्य से बिहार सिनियर महिला क्रिकेट टीम  गठन के लिए , प्रशिक्षण शिविर के लिए बिहार के 38 जिला से 45 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का  चयन किया गया है , जिसमें मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सिनियर महिला क्रिकेट खिलाड़ी दिव्या भारती का भी चयन किया गया है।  इसकी जानकारी देते हुए मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव कालीचरण ने बताया कि दिव्या भारती मूल रूप से ग्राम - बरही , पोस्ट - कालापट्टी , प्रखण्ड - फुलपरास के पिता - कमलेश कुमार, माता - कुमारी भारती की पुत्री है । वे दायें हाथ से तेज़ गेंदवाजी करती हैं । वे बहुत होनहार खिलाड़ी हैं । इसका चयन पिछले साल 2020 में भी बिहार महिला सिनियर टीम में हुई थी। जिसमें परफॉर्म बहुत अच्छा रहा था । दिव्या भारती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बिहार क्रिकेट संघ के प्रोफेसर सुबीर चन्द्र मिश्र  , जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर बिमल कुमार सिंह , उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव , सचिव कालीचरण , संयुक्त सचिव पंकज राठौड़ , कोषाध्यक्ष अजित कुमार चौधरी ,  नवीन गुप्ता , ओंकार नाथ झा , राजेश कुमार , बिनोद दत्ता , मोहन भंडारी , साहिल मंडल ,  अनिल कुमार , जितेन्द्र किशोर , सर्वेश मिश्रा , रवि कर्ण , मुराद खान , दिलीप सिंह , कोच जय प्रकाश झा , रबिन्द्र सिंह , अजय कुमार , अभिषेक आनन्द  , कैलाश भंडारी ,  अरुण कुमार , चन्दन सिंह , नीरज साह , नीतीश झा ,  रौशन कुमार , दीपक पोद्दार , विजय राउत , बद्री नाथ मिश्र सहित राज्य स्तरीय अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह ने शुभकामनाएं और बधाई दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं: