मधुबनी : जिलाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

मधुबनी : जिलाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण

madhubani-dm-inspact-poling-center
मधुबनी,  आज दिनांक 29 सितंबर 2021 को श्री अमित कुमार, भाo प्रo सेo, जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत), मधुबनी द्वारा पंचायत चुनाव 2021 के अंतर्गत जिले के प्रथम चरण के चुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ में श्री सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे। जिले के रहिका एवं पंडौल प्रखंडों में चल रहे मतदान प्रक्रिया के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अपने दल बल के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पंहुचे एवं शांतिपूर्ण तरीके से चल रही मतदान प्रक्रिया पर संतोष जताया। बताते चलें कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश से सुबह से ही मतदान केंद्रों की त्वरित सूचना एकत्रित करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष तत्पर रहा। प्राप्त सूचनाओं का ससमय, समुचित निष्पादन होता रहा एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा सारी गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: