बेतिया : सैकड़ों गरीब लोगों के बीच अन्न वितरित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अक्तूबर 2021

बेतिया : सैकड़ों गरीब लोगों के बीच अन्न वितरित

food-distribution-betiya
बेतिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से भाजपा का ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान शुरू हुआ.जो 07 अक्टूबर तक चला. इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता हर गांव-घर तक पहुंच कर संपर्क व संवाद और सेवा कार्य किये.मोर्चो व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटें. आज बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले बेतिया और चनपटिया में सैकड़ों गरीब लोगों के बीच अन्न वितरित किया गया.बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सबसे पहले यजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू सेवा और समर्पण अभियान के समापन दिवस पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बेतिया और बगहा के प्रभारी राजन क्लेमेंट साह के प्रभावशाली नेतृत्व में कमलनाथ नगर बेतिया में सैकड़ों गरीब लोगों के बीच अन्न वितरित किया गया. इस अवसर मुख्य अतिथि राहुल कुमार जी,भाजपा युवा नेता एवं निशांत आदित्य उर्फ एड्डीबाबू, जिला महामंत्री एलेक्स लाजरूस, राहुल डेनिस, नगर अध्यक्ष पश्चिमी मंडल सलीम खान जी और पटना महानगर मंत्री संजय पीटर मौजूद थे. इसके बाद चनपटिया में भाजपा बेतिया जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ के मार्गदर्शन से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के तहत सेवा एवं समर्थन सप्ताह के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अनाज वितरण का कार्यक्रम किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि  प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजन क्लेमेंट साह जी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह जी मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता इरफान अंसारी द्वारा की गयी.कार्यक्रम में जिला महामंत्री एलेक्स लाजरूस ,आदिल हुसैन जी मंडल अध्यक्ष,वतन केसरी जी , पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया पति जयलाल दास जी,पूर्व प्रदेश सह संयोजक राजकिशोर प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन बिहारी प्रसाद,युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार ,ओबीसी अध्यक्ष गौतम कुमार, सुशील समय समर,रानू तिवारी जी, सद्दाम जी, महताब खान आदि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कोई टिप्पणी नहीं: