मधुबनी : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का दिव्यांग खिलाड़ी सम्मान समारोह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अक्तूबर 2021

मधुबनी : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का दिव्यांग खिलाड़ी सम्मान समारोह

bjp-handicaped-sports-award
मधुबनी : बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय पटना के कैलाशपति मिश्र सभागार में  , भारत देश के लोकप्रिय , जनप्रिय माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत , बिहार भाजपाक्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिव्यांग खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें झंझारपुर जिला भाजपा क्रिर्रा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आये खिलाड़ी चिकना - घोघरडीहा के दिव्यांग ऐथलेटिक्स खिलाड़ी  मुहम्मद इकवाल जो पूरे हिन्दुस्तान में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में प्रथम आया है को सम्मानित किया गया । उन्हें चादर, टॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। बिहार के 38 जिलों से आये करीब 160   खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।  इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के लिए जल्द ही खेल कोटे से नौकरी देने का प्रयास करेंगें।  मौके पर बिहार प्रदेश भाजपा क्रिर्रा प्रकोष्ठ संयोजक सतीश कुमार राजू , सह संयोजक अंकुर बर्मा , राजेश यादव , झंझारपुर जिला भाजपा क्रिर्रा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं: