बिहार : कुशेश्वरस्थान से अतिरेक और तारापुर से राजेश मिश्रा कांग्रेस के प्रत्याशी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

बिहार : कुशेश्वरस्थान से अतिरेक और तारापुर से राजेश मिश्रा कांग्रेस के प्रत्याशी

  • कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

congress-candidate-in-bihar-bypoll
पटना,5 अक्टूबर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए रिक्त हुई दोनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने युवाओं पर दांव खेलते हुए संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव में अतिरेक कुमार और तारापुर विधानसभा उपचुनाव में राजेश कुमार मिश्र को उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, विधायक डॉ शकील अहमद खान, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ की उपस्थिति में यह घोषणा की गयी है। संवाददाता सम्मेलन में ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनन्द माधव, ज्ञानरंजन, सौरभ सिन्हा, सिद्धार्थ क्षत्रिय  उपस्थित  थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: