बिहार : कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री हिन्द केसरी यादव का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021

बिहार : कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री हिन्द केसरी यादव का निधन

hind-kesri-yadav
पटना, 8 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री हिन्द केसरी यादव का आज मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान स्थित आवास पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे चार बार मीनापुर से विधायक चुने गये थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने हिन्द केसरी यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्द केसरी यादव कांग्रेस पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान नेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें। हिंद केसरी साल 1995 में जनता दल से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के सकलदेव सहनी को हराया। साल 2000 में दिनेश प्रसाद ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीता था। दिनेश ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हिंद केसरी को शिकस्त दी थी। हालांकि, साल 2005 के फरवरी महीने में हुए चुनाव में हिंद केसरी ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दिनेश को हराकर 2000 के चुनाव में मिली हार का बदला चुकता कर लिया था।  कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, स्नेहाशीष वर्द्धन ने भी हिन्द केसरी यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: