होशियारपुर (पंजाब), 30 अक्टूबर, पंजाब में होशियारपुर के महिलपुर थाने के तहत आने वाले एक गांव में 15 वर्षीय लड़की से उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना इस साल फरवरी की है लेकिन पीड़िता ने अपनी मां को इसके बारे में तब बताया जब वह गर्भवती हो गयी। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह के रूप की गयी है। उसने पीड़िता से कथित तौर पर तब दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी और उसकी मां काम से बाहर गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आठ दिन बाद नाबालिग से कथित तौर पर फिर दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतना होगा। पीड़िता की मां को शक हुआ और उसने उसकी चिकित्सा जांच करायी जिसके बाद उसे अपने बेटी के गर्भवती होने का पता चला। जांच अधिकारी जसकरण कौर ने बताया कि सिंह पर भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021
पंजाब में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें