पटना : बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। प्रत्याशियों की घोषणा आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है। राजद कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों सीट पर चुनाव लड़ेगी।कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती तो तारापुर से अरुण कुमार साह उम्मीदवार बनाए गए हैं। ज्ञातव्य हो कि महागठबंधन में उपचुनाव को लेकर खींचतान जारी थी। राजद दोनों सीट पर चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस इस बात को लेकर राजी नहीं थी। कांग्रेस का कहना था कि कुशेश्वरस्थान पर चुनाव कांग्रेस लड़ेगी और तारापुर सीट से राजद चुनाव लड़े। मालूम हो कि इससे पहले एनडीए ने दोनों सीटों को लेकर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। कुशेश्वरस्थान से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर अमन भूषण हजारी चुनाव लड़ेंगे, वहीं तारापुर सीट से राजीव सिंह चुनाव लड़ेंगे। दोनों सीट पर जदयू के उम्मीदवार होंगे।
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021
कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती तो तारापुर से अरुण कुमार साह होंगे राजद के उम्मीदवार
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें