नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर, टाटा हेल्थ ने मंगलवार को कहा कि उसका डिजिटल स्वास्थ्य मंच अब देश भर में चिकित्सकों के साथ ऑनलाइन परामर्श के लिए उपलब्ध है। टाटा हेल्थ टाटा समूह की एक डिजिटल स्वास्थ्य शाखा है, जो अभी तक सिर्फ बेंगलुरु में सेवाएं दे रही थी। टाटा हेल्थ चिकित्सकों और विशेषज्ञों के एक विस्तृत नेटवर्क के जरिए तत्काल परामर्श सेवा देती है, जिससे बिना किसी अपॉइंटमेंट के तत्काल चिकित्सा सलाह पाई जा सकती है। कंपनी के पास 15 से अधिक विशिष्टताओं वाले विशेषज्ञों का एक नेटवर्क है, जो हर दिन 24 घंटे उपलब्ध हैं।
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021
टाटा हेल्थ अब देश भर में चिकित्सकों के साथ ऑनलाइन परामर्श के लिए उपलब्ध
Tags
# देश
# व्यापार
# स्वास्थ्य
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
स्वास्थ्य
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें