बिहार : महिला कांग्रेस की सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अक्तूबर 2021

बिहार : महिला कांग्रेस की सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा

women-congress-meeting-bihar
पटना, 2 अक्टूबर।आज बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सदाकत आश्रम पटना में प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने उपस्थित होकर महिला पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक के दौरान सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों पर वृहत मंथन के साथ साथ सच्चाई आपके द्वार  पुस्तिका का विमोचन और महिला कांग्रेस के झंडे के नए प्रतीक का अनावरण मदनमोहन झा और अमिता भूषण और जया मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण नेअपने संबोधन में कहा कि आज देश और बिहार में महिलाओं पर हो रहे अपराध के आंकड़ें भयावह हैं। इस सच्चाई को आम लोगों तक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम महिला कांग्रेसियों की सिर्फ राजनीतिक नही सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस पुस्तिका में देश और बिहार में महिला अपराध के आंकड़ों के साथ साथ राष्ट्रीय सम्पत्ति के बंदरबांट में शामिल सरकार की काली सच्चाई को तथ्यात्मक तरीके से बताया गया है। हम महिला कांग्रेस की सिपाही इन तथ्यों की सच्चाई के साथ एक एक लोग तक पहुंचेंगे और सरकार की पोल खोलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष  मदनमोहन झा ने महिलाओं को संबोधित करते कहा कि आज देश जिस दौर से गुजर रहा है उसमें कांग्रेस देश के भविष्य की आस है, कांग्रेस के अनुषांगिक के तौर पर महिला कांग्रेस की महती जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन महिला कांग्रेस बखूबी कर रही है। महिलाओं पर इस सरकार के दौरान अपराध और मंहगाई  दोनो की दोहरी मार है इसलिए महिलाओं को ज्यादा मुखर होना होगा। इस पुस्तिका के माध्यम से तथ्यों के साथ हमारी महिला बहने जनता के बीच जा सकने में सक्षम होगी।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश प्रवक्ता जया मिश्रा, आनंद माधव, फरहत जहां, मोनी पासवान, सुनीता साक्षी, डॉ अनिता, रूबी शर्मा, रेणु देवी, किरण सिंह, संजू पांडे, शाहजहां खातून  सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं: