बिहार : 100 मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अक्तूबर 2021

बिहार : 100 मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा

100-meter-long-tri-color-in-bihar
पटना, 2 अक्टूबर। बापू की 153 वीं जयंती के अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल के नेतृत्व में 100 मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा सदाकत आश्रम से गांधी मैदान तक निकाला गया।  इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री तारिक अनवर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा,राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी,श्याम सुन्दर सिंह धीरज, श्रीमती अमिता भूषण, संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, विधायक राजेश कुमार भी उपस्थित थे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल युवा कांग्रेसी महात्मा गांधी अमर रहे, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है के नारे लगा रहे थे।  मौके पर प्रेस मीडिया को सम्बोधित करते हुए श्री गुंजन पटेल ने कहा कि देश आजादी की 75 वीं वर्षगाठ मना रहा है लेकिन जिन मूल्यों की रक्षा करते हुए बापू शहीद हुए आज देश की सत्ता में बैठी फिरकापरस्त ताकत उन्हीं मूल्यों की हत्या पर उतारू हैं।  भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी श्री राजेश सिन्हा सन्नी ने कहा कि देश का संविधान और लोगों की मौलिक आजादी भी खतरे में है। इसलिए देश के सभी राज्यों और जिलों में यात्रा निकाल युवा कांग्रेस गांधीजी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।  तिरंगा यात्रा में कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, उपाध्यक्ष कुमार रोहित, आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, महासचिव श्रीकृष्ण हरि, निशांत राज, विकास झा, करूण नंदन पासवान पूनम यादव, अंजिष्णु कुमार भारती, मुकुल यादव, बिट्टू यादव, रौशन राज, विशाल यादव, सागर सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसजन शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: