बिहार : चुनावी दंगल में तब्दील बिंद टोली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 नवंबर 2021

बिहार : चुनावी दंगल में तब्दील बिंद टोली

panchayat-election-bihar

पटना. इन दिनों चुनावी दंगल में तब्दील हो गया है बिंद टोली.इस बिंद टोली में पटना सदर प्रखंड के नकटा दियारा ग्राम पंचायत का 13 और 14 वार्ड है.यहां पर 676 वोटर है.इन वोटरों को लुभाने और अपने पक्ष में करने का प्रयास मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, ग्राम कचहरी पंच और पंचायत समिति सदस्य कर रहे हैं. आज पटना सदर प्रखंड के नकटा दियारा ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लोकप्रिय उम्मीदवार लोकनाथ राय ने बिंद टोली में दर्जनों समर्थकों के साथ जनसर्म्पक अभियान चलाया.इस जनसर्म्पक अभियान में अमरजीत कुमार ,संजय कुमार,बंटी कुमार,भानु राय, मनु राय, दुर्गी राय आदि थे.इन लोगों ने जनता मालिकों से स्कूटर छाप पर बटन दबाने का आग्रह किये.15 नवम्बर को सातवां चरण का मतदान है.

कोई टिप्पणी नहीं: