मधुबनी : अर्वन हाट, अररिया संग्राम, प्रखंड झंझारपुर का स्थलीय निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

मधुबनी : अर्वन हाट, अररिया संग्राम, प्रखंड झंझारपुर का स्थलीय निरीक्षण

arban-hat-inspaction-madhubani
मधुबनी, 23 नवम्बर, आज दिनांक-23.11.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार, भा. प्र. से. द्वारा अर्वन हाट, अररिया संग्राम, प्रखंड झंझारपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त ट्रामा सेंटर, अररिया संग्राम का भी औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर के अंतर्गत उपलब्ध कराये जाने सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के द्वारा उप विकास आयुक्त, मधुबनी श्री विशाल राज, भा॰प्र॰से॰, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, मधुबनी श्री सुरेन्द्र राय, अनुमण्डल पदाधिकारी, झंझारपुर आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा अर्वन हाट भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं संबंधित अधिकारी को निदेशित किया गया कि निर्माणाधिन कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाय।

कोई टिप्पणी नहीं: