मधुबनी : नशा मुक्ति अभियान के लिए कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

मधुबनी : नशा मुक्ति अभियान के लिए कार्यक्रम

nasha-mukti-madhubani
मधुबनी : नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में मधुबनी जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 23 नवंबर 2021 को मध्य विद्यालय, कैथाही, प्रखंड राजनगर के परिसर में शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों के द्वारा सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को नशापान से होने वाली बीमारियों और दुष्प्रभाव के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर श्री रामभद्र राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सुशील कुमार, शिक्षक, महालक्ष्मी कुमारी, शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थिति थे।

कोई टिप्पणी नहीं: