मधुबनी : नशामुक्ति जागरूकता हेतु दो कला जत्था रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

मधुबनी : नशामुक्ति जागरूकता हेतु दो कला जत्था रवाना

nasha-mukti-jattha-rawana
मधुबनी: , 23 नवम्बर, दिनांक-22.11.2021 को  नशामुक्ति दिवस 26 नवम्बर 2021 के वातावरण निर्माण एवं जन जागरूकता हेतु दो कला जत्था टीम को उप विकास आयुक्त, मधुबनी श्री विशाल राज, भा॰प्र॰से॰, एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी श्री नसीम अहमद के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मधुबनी श्री अश्विनी कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, साक्षरता श्री नवीन कुमार ठाकुर, DPO SSA, श्री चन्दन कुमार प्रभाकर, DPO MDM, मो॰ नजीबुल्लाह, श्री उमेश कुमार, श्री राजेश रंजन, श्री शिवनारायण मिश्र एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कालीदास कला जत्था टीम के प्रभारी श्रीमति रंजना मिश्रा के नतृत्व में टीम रहिका, कलुआही एवं खजौली प्रखण्ड तथा विद्यापती कला जत्था टीम के प्रभारी बिरजू मिश्रा के नेतृत्व में टीम पंडौल, राजनगर एवं बाबूबरही प्रखण्ड में कला जत्था सांस्कृति कार्यक्रम का प्रदर्शन कर आम नागरिकों में नशा मुक्ति/शराब बंदी के फायदे तथा गीत/संगीत/नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशाबंदी कानून की जानकारी प्रदान कर जनजागरूकता कार्यक्रम चलायेगी। आगामी 26 नवम्बर 2021 तक यह कला जत्था कार्यक्रम जिले के सभी प्रखण्डों में गीत/नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लगातार जनजागरूकता अभियान चलायेगी। निर्धारित सभी स्थलों पर कार्यक्रम करने के पश्चात् रेलवे स्टेशन परिसर, मधुबनी में संध्या 06 बजे नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: