मधुबनी : पंचायत चुनाव मतगणना के लिए डीएम की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

मधुबनी : पंचायत चुनाव मतगणना के लिए डीएम की बैठक

dm-meeting-for-panchayat-counting
मधुबनी, 25 नवम्बर, आज दिनांक-25.11.2021 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं॰) -सह- जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार, भा॰प्र॰से॰ के निदेशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के अवसर पर आठवें चरण (झंझारपुर एवं लखनौर) प्रखण्ड के मतगणना  आर. के. कॉलेज, मधुबनी में दिनांक-26.11.2021 को निर्धारित है। इसी कड़ी के मद्देनजर दोनों प्रखण्डों के निर्वाची पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, मधुबनी श्री विशाल राज, भा॰प्र॰से॰ के उपस्थिति में जिला सभागार, मधुबनी में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी श्री सुरेन्द्र राय, सामान्य प्रेक्षक, झंझारपुर एवं लखनौर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पं॰) -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी श्री शैलेन्द्र कुमार, नोडल पदाधिकारी, बज्रगृह एवं मतगणना प्रबंधन कोषांग -सह- भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, मधुबनी श्री राकेश कुमार, नोडल पदाधिकारी, ई॰वी॰एम॰ प्रबंधन कोषांग -सह- अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपट्टी श्री किशोर कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, झंझारपुर, वरीय उप समाहर्त्ता, मधुबनी श्री बालेन्दु नारायण पाण्डेय एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व संबंधित प्रखण्ड के कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान उप विकास आयुक्त, जिला पदाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी सामग्री कोषांग आदि द्वारा सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए  गए।

कोई टिप्पणी नहीं: