सोनिया-राहुल के नेतृत्व में 12 दिसम्बर को दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 नवंबर 2021

सोनिया-राहुल के नेतृत्व में 12 दिसम्बर को दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली

  • 12 दिसंबर को दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली में शामिल होंगे कांग्रेसजन

congress-will-protest-in-delhi-for-inflation
पटना,27 नवम्बर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिले के कांग्रेस नेता 12 दिसम्बर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में विशाल "महंगाई हटाओ रैली" में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजन को निर्देश दिया है कि अधिकाधिक संख्या में कांग्रेसजनों को दिल्ली ले जाने की तैयारी करें। ताकि बिहार से भारी संख्या में कांग्रेसजन केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग में इस कार्यक्रम में शामिल हों। इस आशय का पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने सभी राज्यों के लिए जारी किया है। बताते चले कि विगत 14 नवम्बर से कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश के सभी जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक महंगाई के खिलाफ पदयात्रा, जनजागरण अभियान और धरने के आयोजन किया जा रहा है, इसी को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान में वृहद स्तर पर देशभर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान होना सुनिश्चित हुआ है। इस पत्र के आलोक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आसमान छूती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और जनता का व्यापक समर्थन उन्हें मिल रहा है। इसी कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर आगामी 12 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। इस आशय का पत्र केंद्रीय कार्यालय से प्राप्त हुआ है, जिसमें कांग्रेस के बिहार के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में  प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में दिल्ली में "महंगाई हटाओ रैली" में शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: