मधुबनी : पंचायत चुनाव के अंतिम चरण संपन्न होने तक अपराधयों को थाना बदर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 नवंबर 2021

मधुबनी : पंचायत चुनाव के अंतिम चरण संपन्न होने तक अपराधयों को थाना बदर

criminals-thana-badar-madhubani
मधुबनी : आज दिनांक 01 नवंबर 2021 को बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के तहत न्यायालय, समाहर्ता, मधुबनी द्वारा आगामी पंचायत निर्वाचन 2021 में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था कायम करने व आम लोगों एवं मतदाताओं के बीच संभावित भय के माहौल के दृष्टिकोण से असामाजिक तत्वों, सक्रिय अपराधकर्मियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से साठगांठ रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत मधुबनी जिला में आसन्न पंचायत चुनाव 2021 को शांत एवं सौहार्दयपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु पंचायत चुनाव के अंतिम चरण संपन्न होने तक के लिए निम्नांकित अपराध कर्मियों को थाना बदर किया गया है।


उल्लेखित तथ्यों के आधार पर आपराधकर्मी का सूची निम्नवत है

1. गोपी महतो, पिता स्व0 राजेन्द्र महतो, सा.धकजरी, थाना अरेर, जिला मधुबनी।

2 गणेश मंडल, पिता-उदगार मंडल, सा0-भखराईन, थाना-मधेपुर, जिला-मधुबनी।

3. भरत कुमार महतो उर्फ शंहशाह, पिता- रामेश्वर महतो, सा0- नवादा, थाना-मधेपुर, जिला- मधुबनी।

4. रविन्द्र साफी, पिता- रामकिशुन साफी, सा0- तेनुआही, थाना-लदनियॉ, जिला-मधुबनी।

5. प्रवीण महतो, पिता- गंगाराम महतो, सा0-नवादा, थाना- मधेपुर, जिला-मधुबनी।

6. जीवा राईन उर्फ जीवाराई राईन, पिता- सकील राईन, सा0-धोबियाही टोल ठाढ़ी, थाना-अंधराठाढ़ी, जिला-मधुबनी।

7. दुर्गेश यादव, पिता- प्रयाग यादव, सा0-लगड़ी, थाना-लदनियॉ, जिला-मधुबनी।

8. डोमी पासी, पिता- स्व0 शिवजी पासी, सा0-मधेपुर, थाना-मधेपुर, जिला-मधुबनी।

9. सुरेश महतो, पिता- स्व0 सत्यनारायण महतो, सा0-भदुली, थाना-अरेर, जिला-मधुबनी।

10. मो0 गफ्फूर, पिता-हबीबुल्लाह, सा0-कपसिया, थाना-अरेर, जिला-मधुबनी।

11. रमण यादव, पिता- स्व0 राम बहादुर यादव, सा0- झौझाी, थाना-अरेर, जिला-मधुबनी।

12. दिलीप महतो, पिता- श्याम सुन्दर महतो, सा0-नवादा, थाना-मधेपुर, जिला-मधुबनी।

13. चंदन मंडल, पिता- ठक्कन मंडल, सा0-प्रसाद, थाना-मधेपुर, जिला-मधुबनी।

14. जनरंजन चौधरी, पिता- राम नरेश चौधरी, सा0 व थाना-खिरहर, जिला-मधुबनी।

15. राम विलास सदाय, पिता- स्व0 फुलेश्वर सदाय, सा0-फटकी कुट्टी, थाना-मधेपुर, जिला-मधुबनी।


उक्त सभी अपराधकर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे आदेश प्राप्ति की तिथि से प्रत्येक तिथि को सदेह उपस्थित होकर अपने अपने सम्बंधित थाना में 10ः00 बजे पूर्वांहन से 11ः00 बजे पूर्वांहन तथा अपराहन् 05ः00 बजे से 06ः00 बजे के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे एवं सम्बंधित प्रखंडो के चुनाव में मतदान की तिथि के दिन अपने मत का प्रयोग करने की स्थिति में उन्हे सम्बंधित थानाध्यक्ष को मतदान केंद्र पर पहुंचने हेतु यात्रा रूट, चलने का समय एवं वापसी का समय अंकित कर पूर्ण ब्यौरा समर्पित करना होगा। तदुपरान्त थानाध्यक्ष की अनुमति से ही मतदान केंद्र पर मतदान करने हेतु प्रस्थान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: