भारत ने जीत के साथ समाप्त किया विश्व कप अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

भारत ने जीत के साथ समाप्त किया विश्व कप अभियान

india-beat-namibia
दुबई, 08 नवम्बर, भारत में अपने दोनों प्रमुख स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के तीन तीन विकेटों तथा ओपनरों रोहित शर्मा (56) और लोकेश राहुल (नाबाद 54) के जानदार अर्धशतकों की बदौलत नामीबिया को सोमवार को नौ विकेट से रौंद कर आईसीसी टी 20 विश्व कप से विजयी विदाई ली। भारत ने नामीबिया को 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन पर रोककर 15.2 ओवर में एक विकेट पर 136 रन बनाकर नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की। मात्र 16 रन पर तीन विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: