मधुबनी : देश भर के संघर्षरत किसानों और नागरिकों को बधाई! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

मधुबनी : देश भर के संघर्षरत किसानों और नागरिकों को बधाई!

kisan-morcha-congratulate-people
मधुबनी 19 नवम्बर, प्रधान मंत्री ने तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। संयुक्त किसान मोर्चा, एसकेएम के बैनर तले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन की यह ऐतिहासिक जीत है, जिसमें एआईकेकेएमएस एक महत्वपूर्ण घटक है। इस जीत का विश्वव्यापी महत्व है। किसानों ने 700 किसानों के जीवन की कीमत पर यह जीत हासिल की है और अपने कठिन संघर्षों, बलिदानों के बल पर यह जीत हासिल की है। शहीद किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि! एक बार फिर यह साबित हो गया है कि अन्तिम इतिहास जनता लिखती है। लड़ाई अभी भी जारी है। बिजली बिल अभी तक वापस नहीं लिया गया है। अभी तक सरकार ने सभी फसलों को लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक एमएसपी पर खरीद की गारंटी की घोषणा नहीं की है. देश भर में किसानों के खिलाफ दर्ज सभी प्रकार के मामले अभी वापस लिए जाने बाकी हैं। किसान आंदोलन के अपराधियों को अभी तक दंडित नहीं किया गया है। मोदी सरकार को शहीद किसान परिवारों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सभी संघर्षरत किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों, सभी नागरिकों का हृदय से आभार।

कोई टिप्पणी नहीं: