अफगानिस्तान को हराकर न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल में, भारत बाहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 नवंबर 2021

अफगानिस्तान को हराकर न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल में, भारत बाहर

newzeland-win-india-out
अबू धाबी, 07 नवम्बर, न्यूज़ीलैंड ने अफगानिस्तान को 11 गेंद शेष रहते रविवार को आठ विकेट से हराकर टी 20 विश्व कप के ग्रुप दो से सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि न्यूज़ीलैंड की इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गया। भारत सोमवार को नामीबिया से अपना आखिरी विश्व कप मुकाबला खेलेगा लेकिन अब उसकी सारी उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं। नजीबुल्लाह जादरान की 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों से सजी 73 रन की शानदार पारी के बावजूद अफगानिस्तान टी 20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ग्रुप दो के मुकाबले में 20 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन ही बना सका। न्यूज़ीलैंड ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली। 

कोई टिप्पणी नहीं: