संकट की ओर बढ़ सकता है चाय उद्योग : भारतीय चाय संघ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 23 नवंबर 2021

संकट की ओर बढ़ सकता है चाय उद्योग : भारतीय चाय संघ

tea-industries-in-trouble
कोलकाता, 23 नवंबर, भारतीय चाय संघ (टीएआई) ने चाय की कीमतों और उत्पादन में गिरावट पर चिंता व्यक्त करने के साथ ही चाय उद्योग में संकट पैदा होने को लेकर आगाह किया है। टीएआई के महासचिव पी के भट्टाचार्य ने कहा कि नवंबर के दौरान असम और पश्चिम बंगाल दोनों में चाय की कीमतों में काफी गिरावट आई है। बागान मालिकों के इस निकाय ने कहा कि पैदावार से जुड़ी लागत में भी भारी वृद्धि हुई है। संघ ने कहा कि 2021 में कुल अनुमानित फसल 1,33 करोड़ किलोग्राम है, जो खराब मौसम की स्थिति और कीट-संबंधी समस्याओं के कारण 2020 के 1,40 करोड़ किलोग्राम से कम है। भट्टाचार्य ने कहा कि लगभग 28 प्रतिशत फसल का उत्पादन अक्टूबर और मध्य दिसंबर के बीच होता है। उन्होंने कहा कि कीमतों में गिरावट के साथ, मजदूरी भी बढ़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं: