मुंबई, 22 दिसंबर, मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 490 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। बृहन्मुंबई महानगपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को 327 मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 204 मामले सामने आए थे। बुधवार को सामने आए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,68,148 हो गई। वहीं, अब तक 16,366 लोगों की मौत हो चुकी है। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 45,014 नमूनों की जांच हुई, जिसके बाद कुल बाद कुल जांच की संख्या बढ़कर 1,32,91,717 हो गई। शहर में अब 2,419 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,46,784 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
बुधवार, 22 दिसंबर 2021
मुंबई में कोविड-19 के 490 नए मामले
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें