गोवा में कोविड-19 के 67 नये मामले आये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

गोवा में कोविड-19 के 67 नये मामले आये

67-new-covid-in-goa
पणजी, 24 दिसंबर, गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 67 नये मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,79,965 पर पहुंच गयी । हालांकि, राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 3,518 पर स्थिर रही । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,75,994 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं। शुक्रवार को 43 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 453 है ।

कोई टिप्पणी नहीं: