मुंबई, 18 दिसंबर, बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'रनवे 34' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अजय (52) ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर शुक्रवार रात को एक पोस्ट लिखकर 'रनवे 34' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। दिग्गज अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमने 'रनवे 34' की शूटिंग पूरी कर ली है। अब आप सभी से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।'फिल्म में अजय एक पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले अजय 'यू मी और हम' तथा 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'रनवे 34' 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।
शनिवार, 18 दिसंबर 2021
अजय देवगन ने पूरी की 'रनवे 34' की शूटिंग
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें