प्रतापगढ़ : विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागृह में निरीक्षण एवं संवाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

प्रतापगढ़ : विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागृह में निरीक्षण एवं संवाद

pratapgadh-jail-comunication-on-aids-day
प्रतापगढ़/01 दिसम्बर, आज विश्व के कईं देशों में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के मुताबिक आज दिनांक 01.12.2021 को विश्व एड्स दिवस मनाया जाना था। प्राधिकरण के उक्त निर्देशों की पालना में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री शिव प्रसाद तम्बोली के मुख्य आतिथ्य में जिला कारागृह में विश्व एड्स दिवस मनाया गया।  इसी दिवस उपस्थित बंदीगणांे और प्राधिकरण स्टॉफ दिलीप शर्मा, हेमन्त बोराणा के साथ जेल स्टॉफ को एड्स दिवस मनाने की महत्ता के बारे में बताया और उपस्थित जेल स्टॉफ को बंदीगणों के रहने खाने पीने की बुनियादी सुविधाओं के बारे मे भी बताया गया। और जेल मेन्यूअल के पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। 

कोई टिप्पणी नहीं: