बिहार : कांग्रेस सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

बिहार : कांग्रेस सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

bihar-social-media-team-meeting
पटना। आज दिनांक 09 दिसंंबर को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया विभाग का राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश मुख्यालय सादाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी भक्त चरण दास के साथ कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 समीर कुमार सिंह के साथ ही साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बैठक में भाग लिया।  बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए सोशल मीडिया विभाग को अतिशीघ्र बूथ लेवल तक पहुंचाने को लेकर बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी उन तमाम लोगों की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाने की तैयारी में है और हमारे योद्धाओं को आम लोगों की आवाज बनकर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करना है। आम जनता की मदद कर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है क्योंकि देश में कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी विकल्प है जो देशहित में सदैव विकास की राजनीतिक पथ पर हमेशा अग्रसर रहती है।  इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कामरान हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सलभ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित सौरभ, प्रदेश उपाध्यक्ष खालिद अमीन, प्रदेश महासचिव नवाव अली, इंतेखाब आलम, रोहित कुमार पासवान,  आशुतोष कुमार राय, विनय कुमार, रणधीर झा समेत राज्य के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं: