विधायक जय चौबे और विनय शंकर तिवारी सपा में शामिल हुये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 12 दिसंबर 2021

विधायक जय चौबे और विनय शंकर तिवारी सपा में शामिल हुये

bjp-bsp-mla-join-sp
लखनऊ, 12 दिसंबर, उत्तर प्रदेश की खलीलाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से विधायक विनय शंकर तिवारी सहित बसपा के अन्य नेता रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हाे गये। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां पार्टी कार्यालय में तिवारी बंधुओं और चौबे सहित अन्य नेताओं को सपा की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक विनय शंकर तिवारी, उनके भाई संत कबीर नगर से पूर्व सांसद कुशल तिवारी और उनके करीबी रिश्तेदार एवं विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय के अलावा भाजपा विधायक जय चौबे ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। 

कोई टिप्पणी नहीं: