मधुबनी : कमला नदी पर निर्मित वीयर के बराज का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

मधुबनी : कमला नदी पर निर्मित वीयर के बराज का निरीक्षण

madhubani-dm-sp-inspact-kamla-baraj
मधुबनी, 11 दिसम्बर, आज दिनांक-11.12.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार, भा॰प्र॰से॰ एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी डॉ॰ सत्यप्रकाश द्वारा मधुबनी जिलान्तर्गत जयनगर में स्थित कमला नदी पर निर्मित वीयर के बराज का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, जयनगर श्रीमति बेबी कुमारी, सहायक पुलिस अधीक्षक, जयनगर शौर्य सुमन, कार्यपालक अभियंता, कमला नहर प्रमण्डल, जयनगर, अंचल अधिकारी, जयनगर इत्यादि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर ही कार्यों को पुर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

कोई टिप्पणी नहीं: