बिहार : क्रिसमस जश्न चरम पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

बिहार : क्रिसमस जश्न चरम पर

chrismus-festival-bihar
पटना. बालक येसु के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को धन्य कुमारी मां मरियम के जन्मोत्सव का महागिरजाघर,बेतिया में सुबह 25 दिसंबर को प्रथम मिस्सा 06:30 बजे फादर हेनरी फर्नाडो और द्वितीय मिस्सा 08:00 बजे से फादर अमित व टेलेस्फोर अर्पित करेंगे.संत जोसेफ प्रो कैथेडल चर्च में सुबह 7:00 बजे से मिस्सा होगा.कुर्जी पैरिश चर्च में सुबह 7:00 बजे से मिस्सा पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेवास्टियन कल्लूपुरा अर्पित करेंगे. वहीं द्वितीय मिस्सा 8:30 से होगा. पटना वीमेंस कॉलेज में मिस्सा सुबह 7:00 बजे से  होगा.ककड़बाग पैरिश चर्च में मिस्सा सुबह 7:00 बजे से होगा.सुपौल जिले के लतौना पल्ली चर्च में मिस्सा सुबह 7:00 बजे से होगा.चकारम पैरिश चर्च में मिस्सा सुबह 7:30 बजे से होगा.पटना सिटी पादरी की हवेली में मिस्सा सुबह 8:00 बजे से होगा .फुलवारीशरीफ चर्च में मिस्सा सुबह 8:00 बजे से होगा.सेक्रेट हार्ट चर्च,बिहारशरीफ में मिस्सा 08:00 बजे से होगा.

कोई टिप्पणी नहीं: