लखनऊ, पांच दिसंबर, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद अमरीश ने कहा कि उनकी पार्टी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र में आस्था है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता की पार्टी जदयू भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है, ऐसे में अगर मैं अपने पिता की पार्टी में शामिल होता तो परिवारवाद का आरोप लगाया जाता। इसीलिए मैंने भाजपा को चुना।’’ अमरीश ने कहा कि भाजपा में शामिल होने का फैसला उन्होंने खुद लिया है। उनके पिता ने खुद उन्हें इसकी इजाजत दी है। अमरीश के साथ कई अन्य लोगों ने भी भाजपा का दामन थामा। इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुछ नेता भी शामिल हैं।
रविवार, 5 दिसंबर 2021
जदयू नेता के. सी. त्यागी के पुत्र भाजपा में शामिल
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें