गुना में आदिवासी की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

गुना में आदिवासी की गोली मारकर हत्या

trible-killed-in-guna
गुना, 11 दिसंबर, मध्य प्रदेश के गुना जिले में 50 वर्षीय एक आदिवासी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि घटना तारापुर गांव में शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब पीड़ित अपनी झोपड़ी से बाहर निकला था। उन्होंने कहा कि पीड़ित सुआ लाल देर रात करीब दो बजे अपनी झोंपड़ी से बाहर निकला था तभी बाइक सवार हमलावर ने उस पर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि हत्या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: