बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 के0 बी0 सहाय की 122वीं जयन्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 जनवरी 2022

बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 के0 बी0 सहाय की 122वीं जयन्ती

bihar-ex-cm-anniversiry
पटना, 31 दिसम्बर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 के0 बी0 सहाय की 122वीं जयन्ती कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनायी गई।समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर डा0 समीर कुमार सिंह ने स्व0 के0 बी0 सहाय के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार में जमींदारी प्रथा के उन्मूलन तथा भूमि सुधार कार्यक्रम को लागू करने में स्व0 सहाय की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के राजस्व मंत्री तथा बाद में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम को लागू किया जिसका लाभ आज समाज के इन वर्गों में विकास के रूप में देखा जा सकता है। इसके पूर्व स्व0 कृष्ण बल्लभ सहाय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सदस्ता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन,पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, पूर्व स.वि.प.लाल बाबू लाल,संजीव कुमार कर्मवीर, कांग्रेस नेता अरविन्द लाल रजक,सुधा मिश्रा, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, राम नरेश चैधरी, के0बी0 सहाय के दामाद डा0 हेमन्त कुमार, मिथिलेश शर्मा मधुकर,निरंजन कुमार, आयुष भगत, शाहनवाज अहमद, राजीव सिन्हा, रूमा सिंह, हसीब खान,बिपिन झा के अलावे बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भी स्व0 सहाय के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कोई टिप्पणी नहीं: