मधुबनी : जिला स्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 जनवरी 2022

मधुबनी : जिला स्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक

officials-meeting-madhubani
मधुबनी, आज दिनांक 17 जनवरी 2022 को श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में संपन्न हुई। बताते चलें कि इस बैठक में जिले के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे जिला विकास शाखा, जिला सामान्य शाखा, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जिला लोकायुक्त कोषांग सहित बिहार मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, चरित्र एवं पूर्ववृत सत्यापन, स्वतंत्रता सेनानी, बिहार विधान सभा/विधान परिषद प्रश्नोत्तर आदि से जुड़े मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और व्यापक निर्देश जारी किए गए। उक्त बैठक में श्री अवधेश राम, अपर समाहर्ता, मधुबनी, श्री सुरेन्द्र राय, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, मधुबनी सहित जिले के सभी महत्वपूर्ण विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: