मधुबनी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मधुबनी के जिला अध्यक्ष सह लौकहा विधायक श्री भारत भूषण मंडल के निर्देशानुसार 24 जनवरी को लोहिया कर्पूरी आश्रम रामपट्टी मधुबनी में सामाजिक न्याय के योद्धा पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमे पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक सहित जिला के सभी वरिष्ठ नेता, जिला के कोटे से राज्य कमिटी के सदस्य एवं पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ट के राज्य के कमिटी के सदस्य एवं पदाधिकारी, पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष/प्रखंड के सभी वरिष्ठ नेता प्रखंड कमिटी के सदस्य सभी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष/प्रखंड अध्यक्ष जिला कमिटी के सदस्य एवं प्रखंड कमिटी के सदस्य पार्टी समर्थित सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि को भाग लेंगे। कर्पूरी जयंती को सफल बनाने के लिए अनिवार्य उपस्थिति की अपील लौकहा विधायक ने की है।
शनिवार, 22 जनवरी 2022
मधुबनी : जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का होगा आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें