मधुबनी : निकाय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

मधुबनी : निकाय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक

madhubani-congress-meeting
मधुबनी, आज जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के कार्यसमिति की महतीं बैठक जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रमुख रूप से तीन बिंदुओं 1, स्थानीय प्राधिकार कोटा से होने बाली विधान परिषद सदस्यों के चुनाव,2, आगामी नगर निगम,नगर परिषद, नगर पंचायत  पर गहन विचार विमर्श किया गया 3,जिला में सदस्यता अभियान पर जोरदार चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रो झा ने कहा कि सर्वसम्मति से कार्यसमिति ने फैसला लिया गया कि विधान परिषद चुनाव निश्चित रूप से मधुबनी से लड़ना चाहिए इसके लिए एक प्रस्ताव पास कर प्रदेश अध्यक्ष जी को भेजा जाय और हरहाल में चुनाव लड़े और इसके जिला कांग्रेस कमिटी के पास सक्षम उम्मीदवार भी है जो चुनाव लड़ने में सक्ष्म है। प्रो झा ने कहा जिला कांग्रेस कमिटी के पास सभी समुदाय में मजबूत उम्मीदवार है जो जिला कांग्रेस कमिटी को अपना उम्मीदवारी का आवेदन दिया है जिसकी संख्या आधादर्जन से अधिक है। प्रो झा ने कहा अगामी नगर निगम,नगर परिषद, नगर पंचायत का होने बाली चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएगी कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि फरवरी माह में सदस्यता अभियान का माह घोषित किया जो जिला का लक्ष्य 1 लाख सदस्य बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मनोज कुमार मिश्र,अमानुल्लाह खान,मो हासिम,ज्योति झा,शुभंकर झा,मो अजहर खुर्शीद गुड्डू,सुनील कुमार झा,चंदर साह,पवन कुमार यादव,आनंद कुमार झा,मो अकील अंजुम,वीरेंद्र झा,मो सनाउल्लाह, अनुरंजन सिंह,मो फ़ैज़ी आर्यन,बिनोद कुमार झा,अशोक कुमार प्रसाद,प्रमोद कुमार मंडल,अनिल चन्द्र झा,शिबकान्त झा,श्रीराम मंडल,मो जियाउल्लाह अंसारी,मो साबिर,सुरेन्द्र महतो,प्रफुल्ल चन्द्र झा,कपिलदेव झा,बिनय झा,प्रो इश्तियाक अहमद,राजीव शेखर झा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: