बसपा, सपा, कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 जनवरी 2022

बसपा, सपा, कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल

bsp-sp-congress-leader-join-bjp-in-up
लखनऊ, छह जनवरी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तथा प्रसपा सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारी नेताओं ने बडी़ संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, संतकबीर नगर जिले के बसपा नेता नील मणि त्रिपाठी, बरेली कैण्ट के बसपा नेता राजेन्द्र गुप्ता, वाराणसी से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस डा. तेग बहादुर सिंह, जौनपुर की सुचिता तिवारी, आगरा से अतुल कुमार सिंघल, गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी के सुनील शर्मा, वाराणसी से प्रसपा नेता सुधीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में सभी का अभिनंदन करते हुए ‘ज्वाइनिंग कमेटी’ अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के ध्येय को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की भी चिंता कर रहे हैं। सभी नए सदस्य इसी संकल्प से प्रेरित होकर आज विशाल भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: