बिहार : काॅ. चक्रधर प्रसाद सिंह का निधन मजदूर आंदोलन के लिए बड़ी क्षति : माले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

बिहार : काॅ. चक्रधर प्रसाद सिंह का निधन मजदूर आंदोलन के लिए बड़ी क्षति : माले

cpi-ml-tribute-comred-chakradhar-singh
पटना 20 जनवरी, भाकपा-माले की राज्य कमिटी ने राज्य के जाने-माने बिजली मजदूरों के नेता व एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काॅ. चक्रधर प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने इसे मजदूर आंदोलन व वामपंथ के लिए एक बड़ी क्षति बताया. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बिजली मजदूरों को संगठित करने के लिए काॅ. चक्रधर प्रसाद सिंह को हमेशा याद किया जाएगा. भाकपा-माले की राज्य कमिटी उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देती है. अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद सहित ऐक्टू नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया.


कोई टिप्पणी नहीं: