नयी दिल्ली,31 दिसंबर, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बुध विहार फेस-1 इलाके में 21 वर्षीय एक महिला से तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपियों में एक की फैक्टरी में काम करती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को एक जिम में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में दो --फैक्टरी मालिक उमेश और जिम मालिक सुनील कुमार वत्स--को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा आरोपी एक किशोर है, जिसे पकड़ लिया गया है।
शनिवार, 1 जनवरी 2022
दिल्ली मे महिला से सामूहिक बलात्कार
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें