विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सूची में पांचवें स्थान पर खिसका भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जनवरी 2022

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सूची में पांचवें स्थान पर खिसका भारत

intia-fifth-on-test-ranking
नयी दिल्ली, 15 जनवरी, केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से हारने के बाद श्रृंखला गंवाने वाली भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सूची में पांचवें स्थान पर खिसक गई । डब्ल्यूटीसी पहले सत्र की उपविजेता भारतीय टीम इस समय दूसरे सत्र में पांचवें स्थान पर है और उसके 49 . 07 प्रतिशत अंक (पीसीटी) हैं । भारत ने दूसरे सत्र में नौ टेस्ट खेलकर चार जीते , तीन हारे और दो ड्रॉ खेले हैं । भारत के कुल 53 अंक हैं लेकिन गणना पीसीटी की होती है । दूसरे टेस्ट के बाद भारत 55 . 21 पीसीटी अंक लेकर चौथे स्थान पर और दक्षिण अफ्रीका 50 पीसीटी के साथ पांचवें स्थान पर था । केपटाउन टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर आ गया । श्रीलंका सौ पीसीटी के साथ शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। पिछला चैम्पियन न्यूजीलैंड छठे स्थान पर है ।

कोई टिप्पणी नहीं: