जयपुर, 11 जनवरी, गुड़गांव से सवाईमाधोपुर की ओर आ रही एक ट्रेन में सवार करौली जिला निवासी 24 वर्षीय युवक ने सोमवार रात को चलती ट्रेन से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि हरीश बैरवा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती 16 नवंबर से लापता थी, उसके परिजनों ने गंगापुर सिटी सदर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार युवती के गुड़गांव में होने के बारे में पता चलने पर एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल उसे वापस लाने के लिये गुडगांव गये थे। गंगापुर सिटी सदर थानाधिकारी राजकुमार मीणा ने मंगलवार को बताया कि ‘‘युवती वापस घर आने को तैयार हो गई थी। सोमवार शाम को पुलिस दल उसे गुड़गांव से गंगापुर शहर लाने के लिये एक ट्रेन में सवार थे। हरीश बैरवा भी उसी ट्रेन में सवार हो गया था और उसने प्रेमिका को उसके पक्ष में बयान देने के लिये राजी कर लिया था। वह भी उसी कोच में सवार था। सोमवार रात को गंगापुर शहर आने से पहले उसने अचानक चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।’’ उन्होंने बताया कि घटना सवाईमाधोपुर सर्किल के गंगापुर शहर के वजीरपुर थाने के पास हुई। बैरवा करौली जिले के गारमोरा का रहने वाला है। शव को परिजन को नहीं सौंपा गया है।
बुधवार, 12 जनवरी 2022
प्रेमी ने चलती ट्रेन से कूद कर आत्महत्या की
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें