नडाल 14वीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 जनवरी 2022

नडाल 14वीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में

nadal-14th-times-austrelian-open-quarter-final
मेलबर्न, 23 जनवरी, दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने रविवार को यहां एड्रियन मनारिनो को सीधे सेट में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में 14वीं बार जगह बनाई। नडाल ने चौथे दौर के मुकाबले में 7-6 (14), 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। उन्हें पहले सेट के टाईब्रेक में जीत दर्ज करने के लिए 28 मिनट 40 सेकेंड तक जूझना पड़ा और इस दौरान उन्होंने सातवें सेट प्वाइंट पर जीत दर्ज की। बाएं हाथ से खेलने वाले नडाल की बाएं हाथ से खेलने वाले खिलाड़ियों पर यह लगातार 21वीं जीत है। नडाल ने इसके साथ ही आस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में सबसे अधिक बार जगह बनाने वालों की सूची में जॉन न्यूकॉम्ब के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई। रोजर फेडरर 15 बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर शीर्ष पर हैं। नडाल ने 45वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई है और वह सर्वकालिक सूची में फेडरर (58) और नोवाक जोकोविच (51) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। नडाल अब रिकॉर्ड 21वां पुरुष एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से तीन जीत दूर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: