चेन्नई 23 जनवरी, प्रसिद्ध पुरातत्वविद् एवं पद्म भूषण से सम्मानित आर. नागास्वामी का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। वह तमिलनाडु के पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक थे। नागास्वामी के परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी पत्नी पार्वती का पहले ही निधन हो चुका था। नागास्वामी के दामाद भास्कर कैलासम ने बताया, ‘‘ उनका (आर. नागास्वामी) निधन चेन्नई स्थित आवास पर अपराह्न करीब ढाई बजे हुआ।’’ तमिलनाडु सरकार के पुरातत्व विभाग के गठन के बाद नागास्वामी 1966 में इसके पहले निदेशक बने। वह 1988 में सेवानिवृत्त हुए। उन्हें 2018 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
रविवार, 23 जनवरी 2022
जाने माने पुरातत्वविद् नागास्वामी का निधन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें