विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 01 जनवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 जनवरी 2022

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 01 जनवरी

जिझौतिया ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया।


vidisha news
विदिशा: विधायक शशांक भार्गव ने जिझौतिया ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ ओ पी चौबे] उपाध्यक्ष संतोष तिवारी शास्त्री] सचिव रघुवीर प्रसाद शर्मा] कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद शर्मा] सह सचिव शिव नारायण शास्त्री] कार्यकारिणी सदस्य सुरेश बाबू पाठक] सुदामा प्रसाद दुबे] अजय कुमार दुबे,नीरज चौबे] विजय कुमार बबेले एवं रजनीश शर्मा का पुष्पमाला एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया। विधायक भार्गव ने समस्त पदाधिकारियों से समाज के कमजोर लोगों को आगे बढ़ने में मदद करने की अपील की एवं आशा व्यक्त की समाज की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव आगे बढ़कर कार्य करेंगे। इस अवसर पर अजय दांतरे] अजय कटारे] प्रशांत शर्मा] युवा ब्राह्मण विकास परिषद जिलाध्यक्ष निखिल शर्मा (बंटी महाराज] ललित तिवारी] सुरेंद्र भार्गव] सतेंद्र पंवार] दशन सक्सेना भी उपस्थित रहे।


’आत्मा पुरस्कार के लिए कृषकों से 5 जनवरी तक प्रविष्टि आमंत्रित’


संयुक्त संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा वर्ष 2021-22 के अंतर्गत 26 जनवरी 2022 को विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम समूह पुरूस्कार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार, राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि जिसके कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक भाई निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र विकासखण्ड के आत्मा कार्यालय अथवा वरिष्ठ कृषि अधिकारी कार्यालय में 05 जनवरी 2022 तक जमा कर सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: