प्रयागराज में 53.77 प्रतिशत मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

प्रयागराज में 53.77 प्रतिशत मतदान

53.77.percent-poll-in-prayagraj
प्रयागराज, 27 फरवरी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पांचवे चरण में प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर रविवार को 53.77 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। सबसे अधिक 60.40 प्रतिशत मतदान फूलपुर विधानसभा सीट पर दर्ज किया गया। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रयागराज में मतदान समाप्ति पर सबसे कम 39.56 प्रतिशत मतदान शहर उत्तरी में दर्ज किया गया। बारह विधानसभा सीटों में 10 सीटों पर मतदान का प्रतिशत 50 से ऊपर रहा। आंकड़ों के अनुसार, शहर की दो सीटों- शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी पर मतदान प्रतिशत क्रमशः 47.05 और 51.20 रहा। जहां शहर दक्षिणी से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भाजपा के उम्मीदवार हैं, वहीं शहर पश्चिमी सीट से मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: