तिरुवनंतपुरम, 19 फरवरी, केरल में शनिवार को कोविड-19 के 6,757 नए मरीज मिले जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,63,563 हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली। राज्य में संक्रमण से 524 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 64,053 हो गई है। इनमें से कोविड-19 से मौत के कुछ मामले पहले के हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 16 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 96 लोगों ने पिछले कुछ दिनों में दम तोड़ा लेकिन दस्तावेज देरी से प्राप्त होने के कारण इन मामलों को दर्ज नहीं किया जा सका था। केंद्र के नए दिशानिर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद अपील के आधार पर 412 और मौत के मामलों को कोविड-19 से हुई मौत के मामलों में शामिल किया गया। पिछले 24 घंटे में 17,086 लोग ठीक हो गए। राज्य में अब तक 63,23,697 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 75,017 उपचाराधीन मरीज हैं।
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022
केरल में कोविड-19 के 6,757 नए मामले
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें