गुवाहाटी, 19 फरवरी, असम में टीवी पत्रकारिता के शीर्ष पत्रकारों में शुमार प्रताप बारदोलोई का गुवाहाटी में उनके आवास पर निधन हो गया । उनके परिवार ने यह जानकारी दी । वह 72 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। परिवार ने बताया कि बारदोलोई शुक्रार की रात करीब दस बजे अचानक बीमार पड़ गये और अस्पताल ले जाये जाने से पहले ही उनका निधन हो गया। बारदोलोई गुवाहाटी दूरदर्शन केंद्र में असमी भाषा के पहले समाचार वाचक थे। उन्होंने भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी के तौर पर अपनी सेवायें दी और गुवाहाटी स्थित दूरदर्शन केंद्र के निदेशक पद से सेवा निवृत्त हुये थे । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022
असम के वरिष्ठ पत्रकार प्रताप बारदोलोई का निधन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें