विदेशी मुद्रा भंडार 1.76 अरब डॉलर घटकर 630.2 अरब डॉलर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

विदेशी मुद्रा भंडार 1.76 अरब डॉलर घटकर 630.2 अरब डॉलर पर

foreign-exchange-reduce-india

मुंबई 20 फरवरी,
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.76 अरब डॉलर कम होकर 630.2 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.19 अरब डॉलर बढ़कर 631.95 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.76 अरब डॉलर गिरकर 565.56 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस दौरान स्वर्ण भंडार 95.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

कोई टिप्पणी नहीं: