मुंबई, 20 फरवरी, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रोमांचित हैं। अमिताभ बच्चन और प्रभास जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस साइंस-फिक्शन का अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए प्रभास के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकार बताया। वहीं प्रभास ने लिखा कि, लेजेंडी अमिताभ बच्चन के साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने की तरह है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, पहला दिन...पहला शॉट...पहली फिल्म 'बाहुबली' प्रभास के साथ...उनका ऑरा, उनकी प्रतिभा और उनकी विनम्रता का साथ पाना बहुत सम्मान की बात है...सीखने के लिए आत्मसात करना!!। प्रभास ने अमिताभ की थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, “यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म का पहला शॉट लेजेंड्री अमिताभ बच्चन सर के साथ!। निर्देशक नाग अश्विन की इस फिल्म में अमिताभ और प्रभास के साथ ही दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।
सोमवार, 21 फ़रवरी 2022
अमिताभ के साथ काम कर रोमांचित हैं प्रभास
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें